CG News : रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा नीत एनडीए की अप्रत्याशित और ऐतिहासिक बढ़त के बीच छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी मंत्रियों को मिठाई खिलाकर एनडीए के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के साथ मौजूद मंत्रियों ने भी बिहार के रुझानों को लेकर खुशी जाहिर की और इसे केंद्र एवं एनडीए की नीतियों की जीत बताया। कैबिनेट बैठक के माहौल में उत्साह स्पष्ट दिख रहा था।

दोपहर डेढ़ बजे तक मिले चुनावी रुझानों के अनुसार, एनडीए 201 सीटों पर बढ़त बनाए हुए था, जबकि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को केवल 36 सीटों पर बढ़त मिली। इन 36 सीटों में से राजद 27, कांग्रेस 4, और अन्य 5 सीटों पर आगे चल रहे थे।



