Big Breaking : पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक भयानक सड़क हादसे ने लोगों को हिला दिया। बेंगलुरू-मुंबई नेशनल हाइवे-4 पर मालवाहक ट्रक के ब्रेक फेल होने से उसने पुल पर चल रही छह वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के तुरंत बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, जिसमें 8 लोग जिंदा जलकर मारे गए। कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह लगातार वाहनों को रौंदता चला गया। हादसे के बाद पूरा पुल आग की लपटों में घिर गया, जिससे कई लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पुलिस ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारणों की शुरुआती जांच की जा चुकी है। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने की घोषणा की है।



