Earthquake in Japan : जापान के पूर्वी तट पर शुक्रवार शाम 6.8 तीव्रता का भीषण भूकंप (Earthquake in Japan) आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत के यमादा शहर से 126 किमी पूर्व समुद्र में 10 किमी गहराई पर था। जापान मौसम एजेंसी (JMA) ने तुरंत सुनामी चेतावनी जारी की। मियाको और यमादा जैसे तटीय क्षेत्रों में 1 मीटर ऊंची लहरें आने की आशंका जताई गई।
यह भी पढ़े :- एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ से आर माधवन का धमाकेदार फर्स्ट लुक वायरल, ट्रेलर की रिलीज डेट से उठा पर्दा
भूकंप के बाद 5 आफ्टरशॉक्स दर्ज हुए, जिनमें एक 5.1 तीव्रता का था। पिछले 24 घंटों में कुल 7 भूकंप (5.0 से अधिक तीव्रता) ने धरती हिला दी। विशेषज्ञों ने बड़े भूकंप का खतरा बताया।
मौसम एजेंसी ने मियाको, यमादा और आसपास के तटों पर सुनामी की चेतावनी जारी की। लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। कुछ जगहों पर हल्की लहरें और दीवारों में दरारें दिखीं। फिलहाल बड़ी क्षति या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं। (Earthquake in Japan)



