Electricity Bill Half Scheme : छत्तीसगढ़ की जनता के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही ‘बिजली बिल हाफ स्कीम’ (Electricity Bill Half Scheme) में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब तक जहां केवल 100 यूनिट तक आधे बिल की सुविधा थी, वहीं नई व्यवस्था में 200 यूनिट तक बिजली पर आधा बिल देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस योजना से प्रदेश के 14 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े :- राज्योत्सव जाने से रोक रहे दामाद ने सास को मारा मुक्का, इलाज के दौरान मौत
मुख्यमंत्री ने दिए संकेत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस दिशा में संकेत दिए हैं कि सरकार आम लोगों पर बढ़ते बिजली खर्च का बोझ कम करने के लिए गंभीर है। सूत्रों के मुताबिक, बिजली विभाग की संशोधित फाइल मुख्यमंत्री सचिवालय पहुंच चुकी है, और अंतिम मंजूरी के बाद दिसंबर से नई व्यवस्था लागू की जा सकती है।
उपभोक्ताओं को होगी बड़ी बचत
वर्तमान में जिन उपभोक्ताओं का मासिक बिजली बिल ₹800 से ₹900 तक आता है, वे नई योजना लागू होने पर ₹420 से ₹435 तक बिल देंगे। यानी उपभोक्ताओं को औसतन ₹400 से ₹450 तक की सीधी बचत होगी।
मध्यम और निम्न आय वर्ग को राहत
नई व्यवस्था से खास तौर पर मध्यमवर्गीय और निम्न आय वर्ग के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम सरकार के लिए जनता का भरोसा मजबूत करने और लोकप्रिय योजनाओं को पुनः सक्रिय करने की दिशा में अहम साबित होगा।
सर्दी में मिल सकती है राहत की सौगात
यदि योजना (Electricity Bill Half Scheme) दिसंबर से लागू होती है, तो यह छत्तीसगढ़ की जनता के लिए सर्दी के मौसम की बड़ी सौगात होगी। सरकार का दावा है कि इस फैसले से राज्य की अर्थव्यवस्था पर अधिक बोझ नहीं पड़ेगा, लेकिन जनता को सीधी आर्थिक राहत महसूस होगी।



