आगरा। ऑस्ट्रेलिया की स्टार लेग स्पिनर अमांडा जेड वेलिंग्टन ने ताजमहल में अपने पार्टनर हमराज के साथ सगाई कर सबको हैरान कर दिया। लेकिन असली सरप्राइज तो उनका बयान है “शादी के बाद दोहरी नागरिकता मिलने पर मैं टीम इंडिया से खेलना चाहूंगी!” 2018 और 2022 वनडे वर्ल्ड कप जीत चुकीं अमांडा ने WPL 2026 ऑक्शन में भी नाम दर्ज कराया है।
यह भी पढ़े :- सूदखोरी गैंग पर करारा प्रहार, रूबी तोमर गिरफ्तार, कुख्यात को चड्डी बनियान में थाने के फर्श पर रखा
ताजमहल में रोमांटिक सगाई
अमांडा ने सोशल मीडिया पर सगाई की तस्वीरें शेयर कीं। प्यार भरी पोस्ट में लिखा, “ताजमहल की छांव में हमराज ने मुझे प्रपोज किया। यह पल जिंदगी भर याद रहेगा।” हमराज भारतीय मूल के हैं, जिससे शादी के बाद अमांडा को दोहरी नागरिकता मिल सकती है। अमांडा ने कहा, “शादी के बाद मैं टीम इंडिया के लिए खेलने की हकदार हो जाऊंगी। उम्मीद है एक दिन ऐसा होगा।”
WPL 2026 में खेलने की तैयारी
अमांडा ने WPL 2026 ऑक्शन में रजिस्ट्रेशन कराया है। वे बोलीं, “भारत से खेलना मेरा सपना है। WPL में खेलकर मैं भारतीय फैंस के साथ जुड़ना चाहती हूं।” अमांडा ने 2017 से 2023 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 56 ODI और 58 T20I खेले, 126 विकेट लिए। वे बिग बैश और हंड्रेड की स्टार भी हैं।



