कोरबा। जिले में संचालित महतारी एक्सप्रेस 102 एंबुलेंस सेवा की लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एंबुलेंस चालक ने नशे की हालत में गाड़ी बीच सड़क पर खड़ी कर दी और खुद वाहन के अंदर सो गया।
यह भी पढ़े :- रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरी, सीसीटीवी में नीले सलवार सूट में महिला कैद
यह घटना ग्राम बलौदा मार्ग अंतर्गत ग्राम मुडापार की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने जब देखा कि एंबुलेंस बीच सड़क पर खड़ी है और चालक अंदर बेसुध पड़ा है, तो उन्होंने किसी तरह चालक को जगाया और गाड़ी को सड़क किनारे हटवाया। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को दी।
सूत्रों के अनुसार, चालक ने स्वीकार किया कि उसने ग्राम हरदीबाजार में मादक द्रव्य का सेवन किया था। वह कोरबी (धतुरा) में एक डिलीवरी केस लेने जा रहा था, तभी रास्ते में नशे की हालत में गाड़ी रोककर सो गया।
फिलहाल, इस घटना को लेकर स्वास्थ्य विभाग या 102 सेवा के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



