रायपुर। राजधानी के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में शुक्रवार को नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौदहापारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति नवजात के शव को पॉलीथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास स्थित डस्टबिन में फेंककर फरार हो गए। अस्पताल कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया गया।
पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जा सके।



