रायपुर। छत्तीसगढ़ संवर्ग के सेवारत अधिकारी-कर्मचारी और पेंशनर जहां केंद्र के बराबर महंगाई भत्ता (डीए) देने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं, वहीं राज्य सरकार ने आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के लिए डीए बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान जारी, कई हॉट सीटों पर रोमांचक मुकाबला
अवर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग मनोज जयसवार ने 29 अक्टूबर को आदेश जारी किया, जिसके अनुसार 1 जुलाई 2025 से अखिल भारतीय सेवाओं (आईएएस, आईपीएस, आईएफएस) के अधिकारियों को 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। यह भुगतान केंद्रीय वित्त विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार नगद रूप में किया जाएगा।
वर्तमान में राज्य सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को 55% डीए/डीआर का भुगतान कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा तीन प्रतिशत डीए बढ़ाने की घोषणा के बाद से ही राज्य कर्मियों और पेंशनरों ने समान दर से डीए लागू करने की मांग तेज कर दी है।



