भिलाई। इस्पात नगरी के वैशाली नगर क्षेत्र से एक शर्मनाक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है।
यह भी पढ़े :- 14 साल बाद 17 लाख की इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
जानकारी के अनुसार पीड़िता गंभीर रूप से बीमार थी और बिस्तर पर ही रहती थी। वह कैम्प-1 इलाके में अकेले अपने घर में रहती थी। इसी बात का फायदा उठाते हुए आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।
यह भी पढ़े :- फार्महाउस में युवती से गैंगरेप: बॉयफ्रेंड के दोस्तों ने जन्मदिन मनाने के बहाने बुलाया, एक आरोपी गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, तथा उससे पूछताछ जारी है।



