Bihar Chunav 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच सारण जिले से बड़ी घटना सामने आई है। मांझी विधानसभा क्षेत्र के सीपीएम प्रत्याशी और मौजूदा विधायक डॉ. सत्येंद्र यादव पर मतदान के दौरान हमला किया गया। घटना जैतपुर गांव स्थित मतदान केंद्र परिसर के पास हुई, जहां बूथ संख्या 41, 42, 43 और 44 पर कुछ अराजक तत्वों ने विधायक पर हमला कर उनकी गाड़ी पर पथराव किया।
पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की तबीयत बिगड़ी, हैदराबाद अस्पताल में चल रहा इलाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक पर जैतपुर और बनवार इलाके में हमले की कोशिश की गई। घटना में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि विधायक सत्येंद्र यादव बाल-बाल बच गए।
सूचना मिलते ही डीएसपी समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। (Bihar Chunav 2025)
स्थानीय लोगों के अनुसार, मतदान के दौरान अचानक दो गुटों में कहासुनी के बाद तनाव बढ़ गया, जिसके बाद यह हमला हुआ। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मतदान प्रक्रिया को पुनः सुचारू रूप से शुरू कराया। (Bihar Chunav 2025)



