रायपुर। छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का रजत जयंती वर्ष इस बार यादगार बनने जा रहा है। 5 दिवसीय राज्योत्सव 2025 का आज अंतिम दिन है, और समापन को लेकर राजधानी रायपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
राज्योत्सव की सांस्कृतिक संध्या में आज छत्तीसगढ़ की लोकधुनों से लेकर बॉलीवुड की जादुई आवाज़ तक का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।
रात 9 बजे कैलाश खेर का धमाकेदार लाइव शो
आज की रात होगी कैलाश खेर के नाम! अपने सुपरहिट गीतों “तेरी दीवानी”, “अल्लाह के बंदे”, “जय जय कारा” की गूंज से वे राज्योत्सव मंच को झंकृत करेंगे। उनका लाइव परफॉर्मेंस रात 9 बजे से शुरू होगा, जो दर्शकों को संगीत की आत्मा से जोड़ देगा।
शाम 6 बजे से लोककला का रंगारंग आगाज़
राज्योत्सव मंच पर शाम 6 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की शानदार झड़ी लगेगी।
मती पूनम विराट तिवारी – इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़
- दुर्गा साहू – पंडवानी
- डाली थरवानी – कथक नृत्य
- संजय नारंग – लोकसंगीत
- सारिका शर्मा – कथक
- महेश्वरी सिंहा – लोकमंच
- चंद्रशेखर चकोर – लोकनाट्य
नीतिन अग्रवाल, द्वारिकाप्रसाद साहू, महुआ मजुमदार और नरेन्द्र जलक्षत्रीय अपनी-अपनी प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगे।
संस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम
यह आयोजन छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का एक सुनहरा अवसर बन गया है। हर उम्र के लोग इस महोत्सव में शामिल होने के लिए उमड़ रहे हैं — कहीं नृत्य की थिरकन है, कहीं लोकगीतों की मिठास और कहीं बॉलीवुड सुरों का जादू।



