रायपुर: छत्तीसगढ़ में एसआईआर के लिए 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) भरे जाएंगे। 9 दिसम्बर को मसौदा मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

मतदाता सूची के मसौदे पर 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति प्राप्त की जाएगी। नोटिस चरण के दौरान सुनवाई और सत्यापन कर 9 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। 7 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


