रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दु:खद है। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर जिला कलेक्टर से घटना की जानकारी लेकर राहत एवं बचाव कार्य के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है। रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुँचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों के उपचार के लिए सभी आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सुविधाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है।



