CG CRIME : राजनीतिक वर्चस्व और जमीन कारोबार के विवाद ने बिलासपुर शहर में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। कांग्रेस नेता नीतेश सिंह की हत्या की साजिश के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता अकबर खान को गिरफ्तार किया है। वहीं, तारकेश्वर पाटले और नागेंद्र राय अब भी फरार हैं।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ विधानसभा का 25 साल का इंतजार खत्म -प्रधानमंत्री ने नए विधानसभा भवन को राज्य को समर्पित किया
गोलीबारी से मचा था हड़कंप
बीते मंगलवार रात मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष नीतेश सिंह के कार्यालय में नकाबपोश हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। इस वारदात में पूर्व सरपंच चंद्रकांत सिंह के हाथ और राजकुमार सिंह उर्फ राजू सिंह के पैर में गोलियां लगीं। हमले के दौरान नीतेश सिंह ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से जवाबी फायरिंग की, जिससे हमलावर मौके से भाग निकले।
मास्टरमाइंड सहित चार शूटर गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड विश्वजीत अनंत, उसके भाई सहित चार शूटरों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पिस्टल और कट्टा बरामद किया है।
सीसीटीवी फुटेज ने खोला राज
एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि गोलीकांड से पहले विश्वजीत अनंत और कांग्रेस नेता अकबर खान की श्रीकांत वर्मा मार्ग पर मुलाकात हुई थी। इस मुलाकात का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त कर लिया है, जिससे साजिश की पुष्टि होती है। (CG CRIME)
जमीन कारोबार से जुड़ा विवाद
जांच में यह भी सामने आया है कि अकबर खान, विश्वजीत अनंत के जरिए मस्तूरी क्षेत्र में जमीन के कारोबार में शामिल था। पुलिस का कहना है कि ठोस सबूत मिलने के बाद अकबर खान को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है। (CG CRIME)



