Bihar Assembly Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए ने शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया, जिसे “संकल्प पत्र” नाम दिया गया है। इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।
यह भी पढ़े :- गुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान – एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी रही सबसे खास
संकल्प पत्र में “विकसित बिहार” का खाका पेश करते हुए एनडीए ने 25 बड़े वादे किए हैं।
मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं –
1 करोड़ नौकरी व रोजगार : हर जिले में मेगा स्किल सेंटर बनाकर बिहार को ग्लोबल स्किल हब बनाया जाएगा।
महिला सशक्तिकरण : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत महिलाओं को 2 लाख की सहायता राशि और 1 करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का वादा।
अति पिछड़ों को बल : विभिन्न व्यावसायिक समुदायों को ₹10 लाख की सहायता और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समिति का गठन।
किसान सम्मान निधि : हर साल ₹9,000 की मदद, सभी प्रमुख फसलों की एमएसपी पर खरीद की गारंटी।
इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट : 7 एक्सप्रेसवे, 3,600 किमी रेल ट्रैक आधुनिकीकरण, नई मेट्रो सेवाएँ और ग्रीनफील्ड शहर का विकास।
औद्योगिक क्रांति : 1 लाख करोड़ के निवेश से औद्योगिक मिशन और हर जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना।
गरीबों के लिए ‘पंचामृत’ योजना : मुफ्त राशन, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, 50 लाख पक्के मकान और सामाजिक सुरक्षा पेंशन।
एनडीए ने कहा कि “यह संकल्प पत्र सिर्फ वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित बिहार के लिए रोडमैप है।”
घोषणा पत्र जारी किए जाने के मौके पर एनडीए घटक दल के लगभग सभी नेता मौजूद रहे. पिछले दिनों इस संबंध में राजधानी पटना में मैनिफेस्टो कमेटी की बैठक हुई थी. इस अहम बैठक में संकल्प पत्र को लेकर मुद्दों और वादों को अंतिम रूप दिया गया. इसमें एनडीए के सभी सहयोगी दलों के मैनिफेस्टो की अहम बातों को शामिल किया गया है।
बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग कराई जाएगी. जबकि 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. एनडीए की ओर से बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 29 सीटों पर तो जीतन राम की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक दल 6-6 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।



