रायपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक रायपुर के कर्मचारियों ने अपनी लंबित वेतनवृद्धि की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्ष 2021 से वेतनवृद्धि लागू नहीं की गई है, जबकि इस संबंध में हाईकोर्ट का फैसला उनके पक्ष में आया था।
यह भी पढ़े :- रायपुर में हंगामा: कथा वाचक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ी गई महिला, पति ने चोटी काटी, फिर दी चौंकाने वाली अनुमति!
रायपुर, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बलौदा बाजार-भाटापारा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की कुल 73 शाखाओं के कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हैं।
आंदोलन के पहले दिन कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज कराया, जबकि दूसरे दिन बैंक मुख्यालय के सामने नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो वे बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। बैंक कर्मचारियों के आंदोलन से आने वाले दिनों में धान खरीदी की तैयारियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।



