रायपुर। छत्तीसगढ़ के विवादास्पद पूर्व IPS अधिकारी मुकेश गुप्ता एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में बन रहे उनके निर्माणाधीन आलीशान बंगले में काम कर रहे दो स्थानीय मजदूरों ने उन पर गाली-गलौज और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है।
सूत्रों के मुताबिक, प्लंबिंग का काम कर रहे मजदूर हरीश पटेल और उसके साथी ने काम के दौरान आई तकनीकी दिक्कत का जिक्र किया, जिस पर पूर्व अधिकारी कथित रूप से भड़क गए। मजदूरों का आरोप है कि गुप्ता ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की और अपमानजनक बातें कहीं।
घटना के बाद पीड़ित मजदूर अपने साथियों और प्रत्यक्षदर्शियों के साथ तेलीबांधा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



