कांकेर। बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। ‘‘पूना मारगेमः पुनर्वास से पुनर्जीवन’’ — बदलाव की एक सशक्त पहल के तहत केशकाल डिवीजन (नार्थ सब जोनल ब्यूरो) के कुऐमारी/किसकोड़ो एरिया कमेटी में सक्रिय कुल 21 नक्सलियों ने बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 को आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी की।
मुख्य बिंदु
- 4 डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर (DVCM), 9 एरिया कमेटी मेंबर (ACM) और 8 पार्टी सदस्य शामिल।
- 18 हथियार किए जमा — जिसमें 3 AK-47, 4 SLR, 2 INSAS, 5 303 रायफल, 1 बोर राइफल, 2 सिंगल शॉट रायफल और 1 BGL शामिल।
- कुल 85 लाख रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर।
- कुऐमारी और किसकोड़ो एरिया कमेटी अब लगभग समाप्त मानी जा रही है।
मुख्य समारोह
समर्पण कार्यक्रम में क्षेत्र के समाज प्रमुखों और मांझी-चालकी प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर कांकेर निलेश महादेव क्षीरसागर, एसपी कांकेर इंदिरा कल्याण इलिसेला, CTJW के निदेशक, BSF, SSB, STF, CRPF, ITBP के वरिष्ठ अधिकारी और जिला पुलिस बल के सदस्य मौजूद रहे।
मुख्य नक्सली जो लौटे मुख्यधारा में
- रमेश उर्फ मुकेश उर्फ मानकेर हुपेन्डी, DVCM के.के. डिवीजन सचिव – ₹8 लाख इनामी
- जग्गू गोटा उर्फ सुखदेव, DVCM कुऐमारी एरिया सचिव – ₹8 लाख
- रैजु सलाम उर्फ बजरु, DVCM किसकोड़ो सचिव – ₹8 लाख
- कैलाश सलाम उर्फ रैजू, DVCM कुऐमारी एरिया कमेटी – ₹8 लाख
- वसंती आंचला उर्फ राजो, ACM किसकोड़ो – ₹5 लाख
- पुष्पा हेमला उर्फ सोमली, ACM किसकोड़ो – ₹5 लाख
- दर्शन हेमला उर्फ पोदिया, ACM किसकोड़ो – ₹5 लाख
- मनकी बाई उर्फ दयाबती गोटा, ACM किसकोड़ो – ₹5 लाख
- जगदीश मंडावी उर्फ दुखूराम, ACM किसकोड़ो – ₹5 लाख
- रमशीला पोटाई, ACM कुऐमारी – ₹5 लाख
- रामा कुंजाम, ACM कुऐमारी – ₹5 लाख
- मंगली मडकाम, ACM कुऐमारी – ₹5 लाख
- सिरनु उर्फ श्रीनू फरसा उर्फ कोसा, ACM कुऐमारी – ₹5 लाख
14-21. अन्य 8 पार्टी मेंबर (PM) — प्रत्येक पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था।
‘पूना मारगेम’ योजना का असर
बस्तर पुलिस के अनुसार, इस पहल ने नक्सल हिंसा से प्रभावित इलाकों में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई है। कुएमारी और किसकोड़ो एरिया कमेटी का समर्पण, माओवादी संगठन की संरचना को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।



