राजनांदगांव: आज बुधवार सुबह acb की टीम ने शहर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ तीन स्थानों पर छापा मारा। बताया जा रहा है कि रायपुर से लगभग 10 गाड़ियों में आई अधिकारियों की टीम ने भारत माता चौक स्थित अग्रवाल के निवास, सत्यम विहार स्थित नहाटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के यहां कार्रवाई की है।
सूत्रों के अनुसार acb की यह कार्रवाई माइनिंग (खनन) से जुड़े कारोबारियों, सप्लायर और ब्रोकर से संबंधित बताई जा रही है। टीम के पहुंचते ही शहर में हलचल मच गई और सुबह से ही चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगा रहे हैं कि आखिर acb की यह कार्रवाई किस मामले से जुड़ी हुई है।
फिलहाल acb की टीम तीनों स्थानों पर जांच कर रही है और किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



