रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों की मौत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। छाल रेंज के ग्राम ओरा नारा में तालाब में डूबने से एक हाथी शावक की मौत हो गई है। यह घटना क्षेत्र में पिछले एक साल के भीतर हाथी शावक की डूबने से हुई पाँचवीं मौत है।
PM मोदी के दौरे से पहले नवा रायपुर में अलर्ट मोड, तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शावक के शव को तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृत शावक की उम्र लगभग आठ माह बताई जा रही है।
PM मोदी के दौरे पर सियासत गरमाई, अजय चंद्राकर बोले – डबल इंजन सरकार की रफ्तार होगी दोगुनी
वन विभाग के अनुसार, इस क्षेत्र में वर्तमान में 62 हाथियों का झुंड सक्रिय है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को देखते हुए विभाग ने हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।



