रायपुर : राजधानी में वक्फ बोर्ड की कथित मनमानी के आरोपों को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वक्फ बोर्ड कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।
जेल के अंदर मोबाइल से बात करता बदमाश! IG के आदेश पर कार्रवाई, तीन जवान सस्पेंड
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि वक्फ बोर्ड हिंदुओं की जमीनों को अपने नाम दर्ज कर रहा है। हाल ही में रायपुर के पांच हिंदू परिवारों को जमीन खाली करने का नोटिस भेजा गया है, जिसे लेकर आक्रोश बढ़ गया है।
विहिप और बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि वक्फ बोर्ड की इस कार्रवाई को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी मनमानी को तुरंत रोका जाए। साथ ही उन्होंने राज्य सरकार से हस्तक्षेप की मांग भी की।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि नोटिस वापस नहीं लिए गए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



