Cyclone Montha : बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात ‘मोंथा’ सोमवार (Cyclone Montha ) को एक भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 190 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व और विशाखापत्तनम से 340 किमी दक्षिण में केंद्रित था। इसके आज रात तक मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच तट से टकराने की संभावना है।
देवभोग में जिंदा सालखपरी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, वन्यजीव तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब
ओडिशा के आठ जिले अलर्ट पर
ओडिशा सरकार ने मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, नबरंगपुर, कालाहांडी और कंधमाल जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 20 सेमी से अधिक बारिश की आशंका जताई गई है। निचले इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है और 1,400 से अधिक चक्रवात आश्रय स्थल सक्रिय किए गए हैं।
राज्य प्रशासन ने 5,000 से अधिक बचावकर्मियों को तैनात किया है, जबकि स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी दफ्तर 30 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं।
आंध्र प्रदेश में जनजीवन प्रभावित
आंध्र प्रदेश के चित्तूर, तिरुपति और काकीनाडा जिलों में तेज़ हवाओं और मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नागरी इलाके में नदी के उफान से सड़क संपर्क बाधित हो गया है। काकीनाडा जिले में तेज़ लहरें तटीय कटाव बढ़ा रही हैं, जिससे पुलिस ने समुद्र किनारे जाने पर रोक लगाई है। (Cyclone Montha )
मौसम विभाग की चेतावनी
IMD ने कहा कि तूफान 110 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा के झोंके ला सकता है। विभाग ने देशभर के लिए रंग-आधारित अलर्ट जारी किए हैं —
🟥 रेड अलर्ट (कार्रवाई करें), 🟧 ऑरेंज (तैयार रहें), 🟨 येलो (सावधान रहें) और 🟩 ग्रीन (कोई कार्रवाई नहीं)।



