Shreyas Iyer in ICU : भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर को पसलियों में चोट लगने के बाद सिडनी के एक अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार, उन्हें इंटरनल ब्लीडिंग और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत है। एहतियातन उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (Shreyas Iyer in ICU) में रखा गया है।
जानकारी के मुताबिक, अय्यर को 5 से 7 दिन तक अस्पताल में निगरानी में रखा जा सकता है, जो उनकी रिकवरी पर निर्भर करेगा।
अय्यर को यह चोट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान लगी थी। ऑस्ट्रेलियाई पारी के 34वें ओवर में एलेक्स कैरी का कैच लेने के प्रयास में वह बैकवर्ड पॉइंट पर गिर पड़े थे। कैच तो उन्होंने पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान उनकी पसलियों पर गहरी चोट आ गई।
मैदान पर दर्द से कराहते अय्यर को तुरंत मेडिकल टीम ने मैदान से बाहर ले जाया गया। बाद में जांच में स्प्लीन (तिल्ली) में चोट और इंटरनल ब्लीडिंग की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
BCCI सचिव देवजीत साइकिया ने बताया कि अय्यर की हालत स्थिर है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। बोर्ड की मेडिकल टीम लगातार अस्पताल के विशेषज्ञों के संपर्क में है। टीम इंडिया का मेडिकल स्टाफ तब तक सिडनी में रहेगा जब तक अय्यर पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते। (Shreyas Iyer in ICU)



