रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के नक्सल उन्मूलन अभियान की सफलता कांग्रेस नेताओं को पच नहीं रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा कि अपने शासनकाल में उन्होंने कितने नक्सलियों को मार गिराया और कितनों ने आत्मसमर्पण किया, इसका खुलासा करें।
ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में नक्सलवाद तेजी से समाप्ति की ओर है। सरकार की दृढ़ राजनीतिक इच्छाशक्ति और नक्सली पुनर्वास नीति के कारण अब तक 2,300 से अधिक नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। हाल ही में हुए एक बड़े आत्मसमर्पण में 21 माओवादी, जिनमें 4 डिवीजनल कमेटी सदस्य (DVCM), 9 एरिया कमेटी सदस्य (ACM) और 8 अन्य माओवादी शामिल थे, ने भारी मात्रा में हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया।
इस आत्मसमर्पण में शामिल हथियारों में शामिल हैं –
- 3 एके-47,
- 2 इंसास,
- 4 SLR,
-
6 थ्री-नॉट-थ्री राइफलें।
इसी महीने इससे पहले केंद्रीय समिति सदस्य रूपेश के साथ 210 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया था, जिन्होंने 19 एके-47, 17 SLR, 23 इंसास राइफलें, इंसास LMG, कार्बाइन और 11 बैरल ग्रेनेड लांचर जैसे हथियार भी सौंपे थे। कांकेर के कामटेडा कैंप में 50 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया था।
ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद के पूर्ण उन्मूलन का संकल्प लिया है, और जिस गति से अभियान चल रहा है, वह निश्चित रूप से पूरा होगा।
कांग्रेस शासन पर गंभीर आरोप
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नक्सली बेखौफ होकर चुन-चुनकर हत्याएं कर रहे थे और तत्कालीन सरकार मूकदर्शक बनी हुई थी। ठाकुर ने कहा –
“कांग्रेस शासन में नक्सलवादियों ने खून की नदियाँ बहाईं।”
“भूपेश बघेल सरकार नक्सलियों की धमकियों से इतनी भयभीत थी कि शहीद जवानों का अंतिम संस्कार भी उनके गांवों में नहीं करवा पाई।”उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नक्सलियों से न केवल नरमी बरती, बल्कि कई अवसरों पर उन्हें अप्रत्यक्ष संरक्षण भी दिया।भाजपा का स्पष्ट संदेश
ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस यदि भाजपा सरकार की नक्सल नीति पर सवाल उठाना चाहती है, तो पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि अपने शासन में उन्होंने कितनी बड़ी कार्रवाई की थी। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बातों में नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्रवाई से नक्सलवाद का खात्मा कर रही है।



