Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की फौज मैदान में उतार दी है। पार्टी की ओर से जारी 40 नेताओं की लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी जगह दी गई है। बघेल अब बिहार की सियासत में कांग्रेस के चेहरे के रूप में मोर्चा संभालते नजर आएंगे।

इस सूची में कांग्रेस के शीर्ष नेताओं — मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, रणदीप सुरजेवाला और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं के नाम भी शामिल हैं। पार्टी का लक्ष्य इस बार बिहार में अपने जनाधार को मजबूत करने के साथ-साथ विपक्षी गठबंधन में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।
बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव दो चरणों में होंगे –
- पहला चरण: 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को
- दूसरा चरण: 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को
दोनों चरणों की मतगणना 14 नवंबर को होगी, जबकि 16 नवंबर तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।
गौरतलब है कि बिहार विधानसभा (Bihar Election 2025 ) का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। इनमें से 38 सीटें अनुसूचित जाति (SC) और 2 सीटें अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित हैं।
कांग्रेस ने भूपेश बघेल को इस सूची में शामिल कर यह संकेत दे दिया है कि पार्टी उन्हें पूर्वी भारत में संगठन मजबूत करने के रणनीतिक चेहरों में गिन रही है। (Bihar Election 2025 )



