Khelo India University Games 2025 : पांचवे खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (KIUG) 2025 इस वर्ष राजस्थान के सात शहरों—जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर—में 24 नवंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होंगे। 12 दिनों के इस आयोजन में 5,000 से अधिक विश्वविद्यालय एथलीटों भाग लेंगे।
युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा,
“खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स भारत के खेल मार्ग में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यह हमारे युवा एथलीटों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करता है। राजस्थान संस्करण उन छात्रों के लिए पहला कदम साबित होगा, जो वैश्विक स्तर पर राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ OBC नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत, जातीय अशांति फैलाने का आरोप
मंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री के विज़न के तहत खेलो इंडिया पहल प्रतिभा विकास, भागीदारी और उत्कृष्टता को बढ़ावा देने वाला ठोस पारिस्थितिकी तंत्र है। राजस्थान में होने वाले ये गेम्स छात्रों को प्रतियोगिता, सौहार्द और ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को मजबूत करने का अवसर देंगे।
KIUG 2025 में शामिल खेल
इस बार कुल 23 मेडल स्पोर्ट्स और एक डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट (खो-खो) होंगे। मेडल स्पोर्ट्स में शामिल हैं:
तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फेंसिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, मल्लखंब, रग्बी, शूटिंग, तैराकी, टेबल टेनिस, टेनिस, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, योगासन, साइक्लिंग, बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग।
पहली बार बीच वॉलीबॉल, कैनोइंग, कयाकिंग और साइक्लिंग को KIUG में शामिल किया गया है। खो-खो को डेमोंस्ट्रेशन स्पोर्ट के रूप में पेश किया जाएगा। (Khelo India University Games 2025 )
पिछले संस्करण और प्रतियोगिताओं का रिकॉर्ड
पिछले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, जो पूर्वोत्तर भारत में आयोजित हुए थे, में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने पहला स्थान हासिल किया। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। (Khelo India University Games 2025)
खेलो इंडिया योजना के बारे में
खेलो इंडिया योजना युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की प्रमुख केंद्रीय क्षेत्र योजना है। इसके तहत राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जो प्रतिभा की पहचान और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए विकास का मार्ग प्रदान करती हैं। अब तक देशभर में 20 संस्करण आयोजित हो चुके हैं, जिसमें शामिल हैं:
- 7 संस्करण खेलो इंडिया यूथ गेम्स (KIYG)
- 4 संस्करण खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
- 5 संस्करण खेलो इंडिया विंटर गेम्स
- 2 संस्करण खेलो इंडिया पैरा गेम्स
- 1 संस्करण खेलो इंडिया बीच गेम्स
- 1 संस्करण खेलो इंडिया वाटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल



