सऊदी अरब में एक शो के दौरान सलमान खान ने बलूचिस्तान को पाकिस्तान से अलग देश बताया था जिससे भारत का पड़ोसी मुल्क बिलबिला गया. इस बयान से पाकिस्तान इतना भड़क गया कि शहबाज सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस खबर के सामने आने के बाद सलमान के फैंस गुस्से में हैं और पाकिस्तान पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार की व्यापक रणनीति
पाकिस्तान के गृह विभाग ने सलमान खान को फोर्थ सेड्यूल में शामिल कर उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया है. यह लिस्ट एंटी-टेररिज्म एक्ट के तहत आती है. यही नहीं, इसमें शामिल शख्स के खिलाफ पाकिस्तान में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. इस संबंध में सरकार की ओर से अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. हालांकि, इस मामले पर अभी तक सलमान खान या उनके प्रतिनिधियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
सालमान खान ने क्या कहा? जिससे गुस्से में है पाकिस्तान
सऊदी अरब में आयोजित जॉय फोरम 2025 का एक वीडियो सामने आया. इसमें कुछ कहते हुए सलमान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो में बॉलीवुड कहते दिख रहे हैं, “ये बलूचिस्तान के लोग हैं, अफगानिस्तान के लोग हैं, पाकिस्तान के लोग हैं, हर कोई सऊदी अरब में मेहनत से काम कर रहा है.” इस बयान पर गौर करें तो उन्होंने बलूचिस्तान का नाम पाकिस्तान से अलग लिया, जिससे पाकिस्तान में नाराजगी फैल गई और सरकार ने उन्हें आतंकवादी घोषित कर दिया.



