रायपुर। वीआईपी चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि शख्स ने दीवार में स्थापित प्रतिमा को जबरन उखाड़ने की कोशिश की, जिससे मूर्ति टूट गई। सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
छत्तीसगढ़ में करंट तार से महिला की मौत, पुलिस ने जांच शुरू की

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
इस मामले पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और दोषी चाहे कोई भी हो, उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
वहीं, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इस घटना को सरकार की लापरवाही बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



