बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के रेहड़ा गांव में दिवाली के दिन दर्दनाक घटना हुई। शराब के नशे में बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी।
फर्जी डॉक्टरों का खुला खेल, मरीजों की जिंदगी से हाे रहा खिलवाड़
जानकारी के अनुसार, काम को लेकर बाप-बेटे के बीच विवाद हुआ था, जो धीरे-धीरे बढ़ता गया। गुस्से में आकर बेटे ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से पिता की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



