IND vs AUS 3rd ODI : टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज (IND vs AUS 3rd ODI) का आखिरी मुकाबला 9 विकेट से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिशेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले भारत को गेंदबाजी करने का न्योता दिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने 46.4 ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 236 रन पर ऑलआउट कर दिया।
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, संचालक और ग्राहक गिरफ्तार
RO-KO का कमाल
रोहित शर्मा ने 105 गेंदों में 121 रनों की शतकीय पारी खेली, वहीं विराट कोहली ने 56 गेंदों में 74 रन बनाकर टीम की जीत को सुनिश्चित किया। कप्तान शुभमन गिल ने 26 गेंदों में 24 रन जोड़े।
गेंदबाजों का दबदबा
हर्षित राणा ने 8.4 ओवर में 4 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।
ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी रही कमजोर
मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 236 रन पर ऑलआउट रही। मैट रेनशॉ ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। कप्तान मिशेल मार्श ने 41 रन, मैथ्यू शॉर्ट 30, ट्रेविस हेड 29 और एलेक्स कैरी 24 रन बनाए।
इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सिडनी में 9 साल बाद वनडे में जीत दर्ज की और RO-KO की जोड़ी ने फैंस को रोमांचित कर दिया। (IND vs AUS 3rd ODI)



