नारायणपुर/बीजापुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में फूड प्वाइजनिंग के चलते 5 ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोग बीमार हैं। यह घटना डूंगा गांव के घोट पारा में 14 अक्टूबर को हुई तेरहवीं के कार्यक्रम में दूषित खाना खाने के बाद सामने आई।
उपमुख्यमंत्री शर्मा ने बच्चों संग किया भोजन, रामकृष्ण मिशन आश्रम में की पूजा-अर्चना
मृतकों में दो माह की बच्ची, बुधरी (25), बुधराम (24), लख्खे (45) और उर्मिला (25) शामिल हैं। प्रभावित ग्रामीणों को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई और वे गांव में ही सिरहा गुनिया से इलाज करवा रहे थे।
जगदलपुर में सांसद महेश कश्यप (BJP) ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए माओवादी और पूर्व सत्ताधारी लोगों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ में आवाजाही और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण ग्रामीणों को समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिल पा रही।
सांसद ने यह भी बताया कि सरकार सड़कों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार में लगी हुई है और प्रभावित लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य अधिकारियों से बातचीत करेंगे।



