रिपोर्ट- नसीम अंसारी
अंबिकापुर : छठ महापर्व को लेकर शहर में व्यापक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस पर्व में इस वर्ष लगभग 1 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। शहर के प्रमुख घाटों—घुनघुट्टा नदी, बाघ नदी और अन्य तालाबों में विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। अनुमान है कि इस बार 20,000 से अधिक व्रती छठ पूजा करेंगे।
दिवाली की रात बना मातम: बेटे ने नशे में पिता को पीट-पीटकर मार डाला
वही 25 अक्टूबर को नहाय-खाय से पर्व की शुरुआत होगी, और 26 अक्टूबर को खरना, 27 को संध्या अर्घ, और 28 को उगते सूर्य को अर्घ देकर पर्व का समापन होगा।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई समितियों द्वारा भक्ति संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सेवा शिविरों की व्यवस्था की जा रही है। घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी, बैरिकेडिंग, सुरक्षा और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था समितियों के द्वारा सुनिश्चित की गई है। नगर निगम, पुलिस प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों की संयुक्त पहल से छठ पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य रूप देने की तैयारी है।



