Rajyotsav 2025 : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 का आयोजन 1 नवंबर को भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
बस्तर ओलंपिक 2025 होगा और भव्य: अब तक 3.91 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
राज्योत्सव और प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार (23 अक्टूबर) को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर स्थित मेला स्थल का निरीक्षण किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की उपलब्धियों, संस्कृति और विकास की झलक पेश करेगा। सीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार से मिले पुरस्कारों और राज्य के विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई जाए, ताकि मेला स्थल पर आने वाले लोगों को प्रदेश की प्रगति की जानकारी मिल सके।
संस्कृति, परंपरा और उपलब्धियों का होगा संगम
सीएम साय ने कहा कि राज्योत्सव के दौरान लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, खानपान और परंपराओं से परिचित कराने के लिए अलग से सांस्कृतिक स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की रजत जयंती के अवसर पर होने वाला यह आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनेगा। इसके लिए सभी विभागों को मिलजुलकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। (Rajyotsav 2025)
मंत्रियों ने ली थी समीक्षा बैठक
इससे पहले गुरुवार (23 अक्टूबर) को डिप्टी सीएम अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में राज्योत्सव और पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की थी।
मंत्रियों ने कहा कि प्रधानमंत्री का आगमन छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का अवसर है, इसलिए आयोजन को भव्यता और पूर्णता के साथ तैयार किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से सभी विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। (Rajyotsav 2025)



