Bastar Olympics 2025 : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज शुक्रवार को नया सर्किट हाउस रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बस्तर ओलंपिक 2025 (Bastar Olympics 2025) की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक का आयोजन ऐतिहासिक रूप से सफल रहा, जिसमें 7 जिलों और 32 विकासखंडों के 1 लाख 7 हजार से अधिक युवाओं ने भाग लिया था। इस आयोजन में युवाओं का जो उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, वह पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायक थी।
हाईकोर्ट ने बेलतरा-सुकलकारी में गायों की मौत पर लिया स्वतः संज्ञान, राज्य सरकार से मांगी रिपोर्ट
डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी बस्तर ओलंपिक (Bastar Olympics 2025) का उल्लेख किया था, जो बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बस्तर की कला, संस्कृति और युवा प्रतिभा को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का अवसर बनेगा।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष बस्तर ओलंपिक 2025 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर रखी गई है। अब तक 3 लाख 91 हजार 297 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है, जिनमें 1 लाख 68 हजार पुरुष और 2 लाख 27 हजार 629 महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
डिप्टी सीएम ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता में कुल 11 खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें हॉकी, कर्राते, खो-खो, फुटबॉल सहित पारंपरिक और आधुनिक खेल शामिल होंगे।
अरुण साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर ओलंपिक 2025 (Bastar Olympics 2025) को और अधिक भव्य रूप देने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन बस्तर को नई खेल पहचान देने के साथ सामाजिक एकता और समरसता का प्रतीक बनेगा।



