रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल ने दीपावली और छठ पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए व्यापक तैयारी की है। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद ने 21 अक्टूबर 2025 को रायपुर स्टेशन पर मीडिया से बातचीत के दौरान इन तैयारियों की जानकारी साझा की।
बीच सड़क पर दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद चार युवक हिरासत में

प्रमुख तैयारियां
1. होल्डिंग एरिया और ठहराव की सुविधा:
- रायपुर स्टेशन पर लगभग 6000 वर्गमीटर में 30×200 फीट के विशाल होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं, जिसमें 1000 से अधिक यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है और 600 कुर्सियां उपलब्ध हैं।
- दुर्ग स्टेशन: 1000 वर्गमीटर, 1000 यात्री क्षमता, 200 कुर्सियां।
- भाटापारा: 400 वर्गमीटर, 50 कुर्सियां।
- भिलाई पावर हाउस: 250 वर्गमीटर, 100 कुर्सियां।
- होल्डिंग एरिया में सीसीटीवी कैमरा, एयर कूलर, पर्याप्त रोशनी, खान-पान (₹14-₹20) और पानी की सुविधा उपलब्ध है।
2. विशेष ट्रेन और टिकटिंग सुविधाएं:
- रायपुर रेल मंडल से 03 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं:
- 08795 दुर्ग-पटना
- 08763 दुर्ग-सुल्तानपुर
- 08760 दुर्ग-निजामुद्दीन
इसके अलावा लगभग 8 अन्य स्पेशल ट्रेनें भी मंडल से गुजरेंगी।
अनारक्षित और आरक्षित टिकट काउंटर, मोबाइल UTS और ATVM मशीनों के माध्यम से व्यवस्थित टिकटिंग।
टीटीई और वाणिज्य निरीक्षक यात्रियों को लगातार जानकारी और काउंसलिंग प्रदान कर रहे हैं।
3. प्लेटफार्म पर भीड़ प्रबंधन:
- प्लेटफार्म पर रस्सी के माध्यम से पंक्तिबद्ध प्रवेश।
- बैटरी ऑपरेटेड कार सर्विस बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों के लिए।
- स्टेशन परिसर में सीसीटीवी, स्कैनर और अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल की व्यवस्था।
4. इमरजेंसी और मेडिकल सुविधाएं:
- रायपुर स्टेशन पर इमरजेंसी मेडिकल रूम (EMR) बनाया गया है, जिसमें 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।
- 32 तरह के हेल्थ चेकअप मात्र ₹99 में।
- 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा।
- 5. क्राउड और सुरक्षा निगरानी:
- वाणिज्य कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय।
- स्टेशन स्टाफ और टीटीई यात्रियों की सुरक्षा और सुविधाओं पर नजर रखेंगे।
- लिफ्ट, एस्केलेटर और पार्किंग क्षेत्र की सतर्क निगरानी।
मंडल रेल प्रबंधक श्री दयानंद ने कहा, “त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। हम सभी स्टेशनों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं कर रहे हैं ताकि यात्रियों की यात्रा सुगम और सुरक्षित हो।”



