रायपुर। नक्सलवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और पिछले 22 महीनों में हमारे जवान मजबूती से इस लड़ाई को लड़ रहे हैं।
राजधानी क्राइम ब्रांच पर दो लाख की चोरी का आरोप, आरक्षक निलंबित
सीएम साय ने कहा, “जब हमारी सरकार बनी थी, तब छत्तीसगढ़ में 70 प्रतिशत से ज्यादा क्षेत्र नक्सल प्रभावित था। कांग्रेस अगर केंद्र का सहयोग अच्छे से करती, तो बस्तर में नक्सली नहीं बचते।”
इसके अलावा सीएम ने पूर्व सीएम के चुनाव और नक्सलवाद के डेडलाइन वाले बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल कई चुनावों में प्रभारी रहे और जीत का दावा किया, मगर परिणाम सामने हैं।
वहीं, भूपेश बघेल ने पहले कहा था कि उनकी सरकार की विकास, विश्वास और सुरक्षा योजना से नक्सलवाद पर प्रभाव पड़ा। उन्होंने बताया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने अबूझमाड़ में पट्टा वितरण कर विश्वास जीता और 600 गांव खाली कराए, जिससे नक्सलवाद की कमर टूटी।
राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन और आदिवासी डिजिटल म्यूजियम का उद्घाटन करेंगे।



