रायपुर : कोरबा जिले के राजगामार चौकी क्षेत्र स्थित एक पिकनिक स्पॉट में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते वक्त एक युवक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने पानी में शव को तैरता देखा तो मौके पर हड़कंप मच गया।
प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शराब पीकर कार्यालय में बेसुध, तत्काल निलंबित
जानकारी के अनुसार, मृतक शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने के लिए यहां आया था। नहाते समय वह अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
सूचना मिलते ही राजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पिकनिक स्पॉट पर सुरक्षा व्यवस्था नदारद है, जिसके चलते इस तरह के हादसे बार-बार हो रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि बिना सुरक्षा उपायों के पानी में न उतरें।



