रायपुर। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। सरकार ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है।
रायपुर में जल्द लागू होगी पुलिस कमिश्नर प्रणाली, दिवाली के बाद कैबिनेट से मिलेगी हरी झंडी
राज्य सरकार ने इस निर्णय को विशेष प्रकरण मानते हुए कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया। यह कदम शहीद अधिकारी के योगदान और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

स्नेहा गिरपुंजे के पति, एएसपी आकाश राव गिरपुंजे, सुकमा में आईईडी विस्फोट में शहीद हुए थे। उनके बलिदान और सेवाभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति का यह निर्णय लिया।



