Bihar Election : पूर्वी चंपारण जिले की मधुबन विधानसभा सीट से राजद के पूर्व प्रत्याशी मदन साह ने आज रविवार को पार्टी से टिकट न मिलने पर राबड़ी आवास के बाहर कुर्ता फाड़कर विरोध प्रदर्शन किया और फूट-फूटकर रोने लगे।
छठ पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेन से गिरने से दो की मौत, एक गंभीर
इस दौरान उन्होंने राज्यसभा सांसद संजय यादव, जो नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार भी हैं, पर गंभीर आरोप लगाया। मदन साह का कहना है कि उन्हें 2.70 करोड़ रुपये की मांग के बाद टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने कहा:
पैसे नहीं देने पर मेरा टिकट काट दिया गया। मैं बर्बाद हो गया हूं। बेटा-बेटी की शादी तक टाल दी थी चुनाव के लिए।
मधुबन से पिछले चुनाव का अनुभव
मदन साह ने 2020 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर मधुबन से चुनाव लड़ा था, लेकिन भाजपा के राणा रणधीर सिंह से मात्र 5,878 वोटों के अंतर से हार गए थे। उस हार के बाद पार्टी ने उन्हें अगली बार मौका देने का भरोसा दिया।
हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान यह आरोप भी लगा कि उन्होंने राजद उम्मीदवार की जगह NDA प्रत्याशी को मदद की, जिसके चलते जदयू की लवली आनंद ने राजद उम्मीदवार ऋतु जयसवाल को करीब 30,000 वोटों से हराया। इसे पार्टी नेतृत्व की नाराजगी का कारण बताया जा रहा है। (Bihar Election)
पार्टी की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। (Bihar Election)



