गरियाबंद। जिले के पैरी नगर स्थित माँ कर्मा राइस मिल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में मिल परिसर में खड़ी धान से भरी एक ट्रक जलकर पूरी तरह खाक हो गई। ट्रक में करीब 200 कट्टा धान लोड था, जो पूरी तरह राख में तब्दील हो गया।
भारी बारिश से बस्तर में लैंडस्लाइड, किरंदुल-विशाखापट्टनम रेल मार्ग ठप
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



