रायपुर। राजधानी रायपुर से अपराधियों के दुस्साहस का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल फुटेज में हिस्ट्रीशीटर विक्की खोचड़ अपने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की बेरहमी से पिटाई करता दिख रहा है। आरोपी बार-बार पिस्टल निकालकर गोली मारने की धमकी देता है और लड़की के पैर छूकर माफी मंगवाता है।
गरियाबंद से नक्सल आंदोलन में फाइनल ब्रेकडाउन
शमशान घाट में हुई वारदात
वीडियो न्यू शांति नगर स्थित शमशान घाट का बताया जा रहा है। यह घटना बीते शुक्रवार की है। आरोपी विक्की ने अपने गिरोह के साथ मिलकर रानू सिन्हा नामक युवक को पकड़ लिया और उसकी लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी।
“थाने में मेरा नाम क्यों लिया?” — विक्की
वीडियो में विक्की रानू से पूछ रहा है, “थाने में मेरा नाम क्यों लिया?”
पीड़ित बार-बार कहता है कि उसने नाम नहीं लिया, लेकिन बदमाश उसकी बात नहीं मानते।
लड़की से भी कराई पिटाई
इसके बाद विक्की पास खड़ी लड़की को बुलवाता है और रानू से उसके पैर छूकर माफी मंगवाता है। लड़की ने भी डंडे से युवक की पिटाई की। इस दौरान सभी आरोपी नशे में धुत दिखाई दे रहे हैं।
पुलिस ने शुरू की जांच
वीडियो वायरल होने के बाद रायपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विक्की खोचड़ पर शहर के कई थानों में अपराध दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।



