रायपुर। राजधानी में सनसनीखेज मामला सामने आया। आमानाका थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा शोरूम के पास खड़ी थार गाड़ी के अंदर एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
छत्तीसगढ़ में दिवाली पर रहेगी 8 दिन की छुट्टी, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद – बच्चों की मौज ही मौज!
पुलिस ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे पूरे मामले में रहस्य और गहराता जा रहा है। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।
सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मौके से कोई दस्तावेज या पहचान संबंधी सामान नहीं मिला, जिससे अंदेशा है कि मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हो सकती है।
थानेदार सुधांशु बघेल ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेकहारा अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में हत्या या आत्महत्या, दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है।
आमानाका थाना पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि थार वाहन वहां कब और कैसे पहुंचा।



