रायपुर : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर गांव में आज शुक्रवार को छुही मिट्टी खदान धंसने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिवाली की तैयारी के लिए मिट्टी निकाल रही महिलाओं पर खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर पड़ा, जिससे एक महिला की मौके पर मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुई।
दीपक बैज ने सरकार पर कसा तंज: “बस्तर में नक्सलवाद बढ़ रहा है, विकास नहीं”
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि दो अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गईं।
बताया जा रहा है कि महिलाएं घर की पुताई के लिए छुही मिट्टी निकालने आई थीं, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी है और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।



