Deepak Baij Statement: छत्तीसगढ़ के बस्तर में आज 210 नक्सलियों के एक साथ आत्मसमर्पण के बीच, PCC चीफ दीपक बैज ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह समर्पण कार्यक्रम फिर से आयोजित किया है, लेकिन पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार ने बस्तर में विकास और विश्वास के लिए काम किया।
18 योजनाओं के तहत सीधे बैंक खातों में सहायता, मुख्यमंत्री साय की पहल
बैज ने बताया कि कांग्रेस शासन में बस्तर के लोगों के दिल जीतने के लिए राशन कार्ड बनवाए गए, सड़कें और बिजली पहुंचाई गई और स्कूलों को पुनः खोला गया। उन्होंने कहा कि 2023 तक पूरे बस्तर में नक्सलवाद केवल 40 किमी के दायरे तक सीमित था, लेकिन वर्तमान सरकार की नीतियों के कारण यह फिर बढ़ रहा है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए विकास कार्य
दीपक बैज ने कहा कि बस्तर में वनोपज की 65 प्रकार की खरीदी की गई और आम जनता को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा गया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा 65 फीसदी नक्सल कम होने के आंकड़े का जिक्र करते हुए सवाल किया कि मुख्यमंत्री ने बस्तर में वास्तविक विकास के लिए क्या किया, कितने कैम्प बनाए गए और कितने हथियार सहित नक्सली समर्पित हुए। कांग्रेस ने इसके लिए पूरा प्रोफाइल मांगा, लेकिन सरकार इसे पेश नहीं कर पाई। (Deepak Baij Statement)
सरकारी नीतियों और अवैध शराब पर आरोप
बैज ने छत्तीसगढ़ सरकार पर आरोप लगाया कि वह शराब की काली कमाई में डूबी हुई है और जेबें भर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री बिहार गए, लेकिन उनकी अटैची पैक कर ली गई थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा:-
“बेगानी शादी में अब्दुल्लाह दीवाना”
बैज ने कहा कि बिहार चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में मुख्यमंत्री का नाम गायब था और हाईकमान को खुश करने के लिए बिहार दिवस मनाया गया। उनका आरोप है कि मुख्यमंत्री को ATM की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। (
Deepak Baij Statement)



