लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। जिले में चल रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर क्षेत्र के भालू डिग्गी के जंगलों में नक्सलियों द्वारा डंप किया गया मैग्जीन पोच और कई अन्य सामग्री बरामद की गई है।
शांति की राह पर लौट आया बस्तर, 210 नक्सलियों ने छोड़ी हिंसा, थामा संविधान और विकास का रास्ता
सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर कुल्हाड़ीघाट 65वीं बटालियन सीआरपीएफ, बिंद्रानवागढ़ 65(जी) कंपनी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च के दौरान मैग्जीन पोच, मेडिकल टैबलेट सहित नक्सलियों द्वारा उपयोग में लाए जाने वाले अन्य सामान मिले हैं। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि बरामद सामान एसडीके एरिया कमेटी के नक्सलियों का है, जो सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे थे।
सुरक्षा बलों ने मौके से बरामद सभी सामग्री जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



