रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आज नक्सलियों का अब तक का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण होने जा रहा है। बस्तर दौरे पर रवाना होने से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मीडिया से रूबरू हुए और इस ऐतिहासिक घटना को लेकर बड़ा बयान दिया।
रायपुर सेंट्रल जेल में सनसनीखेज खुलासा: कैदियों के वायरल वीडियो ने उड़ाई सुरक्षा की धज्जियां!
मुख्यमंत्री साय ने कहा आज देश के लिए ऐतिहासिक दिन है। विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाले नक्सलियों का हम स्वागत करते हैं। सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को हमारी सरकार की सशक्त पुनर्वास नीति का पूरा लाभ मिलेगा। हमने शुरू से ही नक्सलियों से हथियार छोड़ने का आह्वान किया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आज जगदलपुर में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उनके साथ बस्तर दौरे पर डिप्टी सीएम अरुण साव भी मौजूद रहेंगे।



