रायपुर। थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत सुभाष नगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास पुलिस ने दो आरोपियों को गांजा के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 6 किलो 734 ग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 70,000/- रुपये बताई गई है।
गोंड शिक्षकों के जानबूझकर तबादले पर उग्र विरोध, आर एन ध्रुव ने आंदोलन की चेतावनी दी
इस कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने भाग लिया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 633/25, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज, अमरेश मिश्रा और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ सक्रिय रूप से कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष नगर देवारपारा स्थित शिव मंदिर के पास दो लोग अपने बैग में गांजा रखे हुए हैं और बिक्री के इरादे से खड़े हैं। मुखबीर की जानकारी के आधार पर टीम ने आरोपियों को चिन्हांकित कर पकड़ा। तलाशी में बैग में अलग-अलग पैकेटों में गांजा पाया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
रहीम सोनवानी, पिता स्व० भूरवा सोनवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी सुभाष नगर देवारपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
विकास मसीह, पिता स्व. प्रदीप मसीह, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम विश्रामपुर, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार; वर्तमान निवासी सुभाष नगर देवारपारा, थाना तेलीबांधा, रायपुर।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन निश्चय के तहत इस तरह की सक्रिय कार्रवाई जारी रहेगी ताकि नशे की तस्करी और अवैध बिक्री पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।



