Dhanteras Gold Muhurat: धनतेरस का दिन दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक होता है। हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर धनतेरस मनाया जाता है। इस वर्ष धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 (शनिवार) को मनाई जाएगी। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन किया गया खरीदारी शुभ फल देती है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
32 लाख परिवारों पर राशन की मार! सरकार ने रद्द किए राशन कार्ड, E-KYC नहीं तो अनाज बंद
धनतेरस में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन सोना, चांदी या नए बर्तन खरीदने के लिए अमृत काल सबसे शुभ माना गया है।
शुभ मुहूर्त: सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक
धार्मिक मान्यता है कि इस समय सोना-चांदी खरीदने से धन में वृद्धि होती है और घर में लक्ष्मी का वास होता है। (Dhanteras Gold Muhurat)
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के लिए प्रदोष काल सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
पूजा का मुहूर्त: शाम 7:16 से रात 8:20 बजे तक
धनतेरस पर खरीदारी के तीन शुभ समय
अगर आप सोना, चांदी या अन्य वस्तुएं खरीदना चाहते हैं, तो ज्योतिष अनुसार दिन में तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे –
- पहला मुहूर्त: सुबह 8:50 से 10:33 बजे तक
- दूसरा मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 बजे तक
- तीसरा मुहूर्त: शाम 7:16 से रात 8:20 बजे तक
ध्यान दें: धनतेरस पर किए गए शुभ कार्य और खरीदारी से पूरे वर्ष घर में सुख-समृद्धि और धन की वृद्धि बनी रहती है। (Dhanteras Gold Muhurat)



