रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस (15 अक्टूबर 2025) के अवसर पर आज जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे।
एसी स्लीपर बस बनी मौत का फंदा, 20 लोगों की जिंदा जलकर मौत
जनता से मुलाकात के बाद डॉ. सिंह दोपहर 12:00 बजे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय नागरिकों के साथ अपना जन्मदिवस मनाएंगे।



