Coldrif Cough Syrup Case : भारत में जहरीली कफ सिरप की वजह से अब तक 20 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है। इस मामले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने संज्ञान लिया है और तीन फार्मास्युटिकल कंपनियों को चेतावनी जारी की है। WHO ने कहा है कि अगर इन कंपनियों का कोई सिरप कहीं भी पाया जाए, तो तुरंत जानकारी दें।
Bijapur Naxal Attack : नक्सलियों की कायराना करतूत, भाजपा नेता की बेरहमी से की हत्या
कौन-कौन सी कंपनियां और सिरप शामिल हैं?
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, ग्लोबल हेल्थ एजेंसी ने निम्न सिरप की पहचान की है:
- श्रीसन फार्मा का कोल्ड्रिफ
- रेडनेक्स फार्मा का रेस्पिफ्रेश टीआर
- शेप फार्मा का रिलाइप सिरप
इन सिरप में मिलावट पाई गई है और WHO का कहना है कि ये स्वास्थ्य के लिए गंभीर और जानलेवा खतरा पैदा कर सकते हैं।
कफ सिरप में पाया गया खतरनाक कैमिकल
जांच में इन दवाओं में डायथिलीन ग्लाइकोल (DEG) नामक जहरीला कैमिकल पाया गया। यह कैमिकल सिरप को मीठा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है और इसका न तो कोई रंग होता है और न ही कोई गंध। इसलिए इसकी पहचान करना बिना लैब जांच के मुश्किल है। इसके सेवन से गंभीर और जानलेवा बीमारियां हो सकती हैं।
श्रीसन फार्मा का लाइसेंस रद्द, मालिक गिरफ्तार
तमिलनाडु की श्रीसन फार्मास्युटिकल कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है और कंपनी को बंद करने का आदेश भी जारी किया गया है। राज्य औषधि नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण में पाया कि कफ सिरप में 48.6% डायथिलीन ग्लाइकोल मौजूद था। कंपनी के मालिक जी. रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया है।
WHO और स्वास्थ्य विभाग ने जनता से अपील की है कि यदि ये सिरप कहीं भी देखा जाए तो तुरंत स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करें।



